
Eye Care: गर्मियों के मौसम में Skin के साथ साथ आंखों को भी खास देखभाल की जरुरत होती है। इस मौसम में आंखों पर धूप और Pollution का बुरा असर पड़ता है। इस वजह से आंखों से जुड़ी कई तरह की Problems होने लगती हैं। Summers में अकसर लोग आंखों में जलन, आंखें लाल होना और आंखों से पानी आने की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इन Problems से बचने के लिए जरुरी है कि आप अपनी आंखों का खास ध्यान रखें। हम सभी जानते हैं कि मानव शरीर में सबसे Sensitive Part Eyes ही होती हैं। ऐसे में बदलते मौसम और खासकर गर्मी के मौसम में आंखों की Care करना बेहद जरुरी होता है। वैसे तो आंख से जुड़ी कोई भी दिक्कत होने पर आप अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें, लेकिन कुछ जनरल टिप्स मैं आपको जरुर दूंगा जिन्हें Follow करने से आप गर्मियों में अपनी आंखों को थोड़ी राहत दे पाएंगे।
1. जैसे कि धूप में निकलते वक्त धूप वाला अच्छा चश्मा जरुर पहनें।
2. गर्मियों के मौसम में खीरे और ककड़ी का सेवन जरुर करें। खीरा और ककड़ी Body को hydrated रखता है। खीरे को छिलके के साथ खाने से Beta Kerotin मिलता है। इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में Vitamin A भी होता है। खीरा खाने के अलावा आप इसके पतले टुकड़ों को आंखों के ऊपर भी रख सकते हैं। इससे आपको ठंडक का एहसास होगा और आंखों की थकान भी दूर होगी।
3. गर्मियों के मौसम में आंखों की जलन और सूजन से बचने के लिए आप आलू के टुकड़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कच्चे आलू को पतले टुकड़ों में काटकर इन्हें अपनी बांद आंखों के ऊपर रखें। हर रोज 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर आलू के टुकड़े रखने से आपकी आंखों में ठंडक मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।
To Get Health Tip Click:- https://www.youtube.com/@ionbharat/featured
4. दोस्तों, आंखों के लिए गुलाबजल भी अच्छा होता है। गुलाबजल में मौजूद तत्व आंखों को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं और आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं। गुलाबजल में एक Cotton का टुकड़ा भिगोकर आप आंखों के ऊपर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की थकान दूर होगी और गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी।
5. गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए Tea Bags का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। Green Tea पीने से सेहत को लाभ मिलता है। साथ ही अगर आप इस्तेमाल किए हुए Green Tea Bags को कुछ समय के लिए Fridge में रखकर ठंडा ठंडा अपनी बंद आंखों के ऊपर 10 से 15 मिनट रखेंगे तो आंखों को बहुत आराम मिलेगा।
6. गाय के घी को खाने से और उसकी 1-2 बूंद आंखों में डालने से भी काफी लाभ मिलता है।
Get Rid Of Overweight In 8 Steps: – https://ionbharat.com/all-video/gateway-to-wellness/get-rid-of-over-weight-in-8-steps-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%81-%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%96%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f/
7. आयुर्वेद शास्त्र में लिखा है कि त्रिफला आंखों के लिए अद्भुत जड़ी बूटी है। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को 1 गिलास पानी में रात भर भिगोएं। सुबह इसे अच्छे से छानकर अपनी आंखों को धोएं। बस ध्यान दें कि पानी में त्रिफला का एक भी कण ना रहें।
8. हर 20 मिनट में, थकान और आंखों के तनाव को कम करने के लिए, 20 सेकेंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज को ध्यान से देखें।
9. हर रोज आंखों को कम से कम 10 मिनट दाएं बाएं ऊपर नीचे और गोल गोल घुमाएं।
10. जब भी आप मोबाइल या लैपटॉप use करें तो blue light Filter लगा लें या फिर चश्मा पहनें। ये Gadgets के Exposure के कारण होने वाले नुकसान से आंखों को बचाता है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरुरी है। इन आसान उपायों की मदद से आप आसानी से आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।