
Sikandar On OTT: Sikandar साल 2025 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जो अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहला रही है। बॉलीवुड के भाईजान की यह फिल्म करीब 200 करोड़ की लागत से बनी। लेकिन बॉक्सऑफिस पर यह अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई।
बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का बवंडर!
हर साल बॉक्सऑफिस पर सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फ्लॉप हो जाती है कुछ हिट होती हैं। लेकिन कुछ फ्लॉप फिल्में ऐसे रिकॉर्ड बनाती हैं जो फिल्म के कलाकारों के नाम पर धब्बा लगा देता हैं। ऐसा ही कुछ काम किया है सिकंदर ने, जी हां सलमान खान की ईद 2025 पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर। दबंग खान की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं थी। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पैसों को पानी की तरह बहा दिया। भाईजान के स्टारडम ने फिल्म रिलीज से पहले जमकर हाईप भी क्रिएट किया। लेकिन जब यह रिलीज हुई तो फैंस ने अपना माथा पीट लिया। नतीजा सिकंदर बॉक्सऑफिस पर अपनी लागत तक नहीं निकाल पाया।

सिकंदर बन OTT पर हिट हुए सलमान
पिछले कुछ सालों से बॉक्सऑफिस पर भले ही सलमान खान के सितारे गर्दिश में चल रहे हों लेकिन छोटे पर्दे पर और OTT Platforms पर उनकी तूती बोल रही है। एक तरफ Bigg Boss बनकर सलमान लोगों के दिन पर राज कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जब Sikandar को ओटीटी पर रिलीज किया गया तो वहां इसे खूब पसंद किया गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे 25 मई को रिलीज किया गया। सिर्फ 4 दिन में सिकंदर ओटीटी पर ट्रेंड करने लगा। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब भाईजान का मैजिक सिर्फ छोटी स्क्रिन तक सिमट गया है। सिल्वर स्क्रीन पर सलमान खान का जलवा फीका पड़ गया है? क्या 59 साल के सलमान को अब सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नजर आना चाहिए? क्या सलमान को अपने से आधी से भी कम उम्र की हीरोइनस के साथ ऑनस्क्रीन इश्क फरमाना बंद कर देना चाहिए?
सिकंदर की कहानी में नहीं दम
ईद 2025 पर रिलीज हुई सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आईं। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। इस बात पर काफी विवाद भी हुआ। फिल्म में एक राजा की कहानी दिखाई गई है। राजा संजय राजकोट का किरदार सलमान खान ने निभाया जबकि रश्मिका ने संजय की पत्नी का किरदार निभाया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन तो बेहद अच्छी कमाई की। लेकिन कमजोर कंटेट की वजह से लोगों ने इससे दूसरे दिन ही किनारा कर लिया था। जबकि फिल्म सलमान खान के एक्शन से भरपूर थी। गौर करने वाली बात यह है कि 200 करोड़ की लागत से बनी सिकंदर देसी बॉक्सऑफिस पर महज 103.45 करोड़ की कमाई ही कर पाई। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 176.18 करोड़ की कमाई की और IMDb ने इसे महज 4 की रेटिंग दी।