Home EntertainmentBigg Boss Bigg Boss OTT 4 की रिलीज डेट हुई लीक, होस्ट को लेकर बड़ी खबर!

Bigg Boss OTT 4 की रिलीज डेट हुई लीक, होस्ट को लेकर बड़ी खबर!

जल्द शुरु होगा बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन, कलर्स टीवी ने किया ऐलान

By ION Bharat Desk
bigg boss

छोटे पर्दे का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अब साल में दो बार आता है। एक बार टीवी पर और एक बार ओटीटी पर। सलमान खान का ये शो एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि मेकर्स ‘Bigg Boss OTT 4’ को पोस्टपोन करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद दावा किया गया कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में अब यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर्स नहीं काम कर पाएंगे। इसी बीच ‘Bigg Boss OTT 4’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया है। कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्वीटर और इंस्टा पेज पर बिग बॉस की आंख की एक फोटो शेयर की गई है।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1927024427738296728

कलर्स ने बिग बॉस के नए सीजन का किया ऐलान

कलर्स के ऑफिशियल X पेज पर 26 मई 2025, रात करीब 9 बजे एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में बिग बॉस की आंख नजर आ रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है #ComingSoon। यानी साफ है कि जल्द ही बिग बॉस ओटीटी 4 दस्तक देने वाला है। इसी बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के होस्ट को लेकर भी अटकले तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस नए सीजन को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। दरअसल मेकर्स इस बात को अच्छे से जानते हैं कि फैंस सलमान खान के अलावा किसी और सेलीब्रिटी को बिग बॉस के मंच पर देखना पसंद ही नहीं करते हैं। वहीं ‘Bigg Boss OTT 4’ की ऑनएयर डेट पर भी चर्चा शुरु हो चुकी है।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1927024427738296728

कब शुरु होगा बिग बॉस ओटीटी 4?

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘Bigg Boss OTT 4’ जुलाई 2025 में शुरु हो सकता है। खबरों की मानें तो इस वक्त मेकर्स शो के इस नए सीजन पर तेजी से काम कर रहे हैं। बीते कुछ समय में टीवी के कई सितारों का नाम ‘Bigg Boss OTT 4’ के साथ जोड़ा जा चुका है। ‘Bigg Boss OTT 4’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। बार बार पोस्टपोन होने के बाद अब मेकर्स ने खुद इसके नए सीजन का एलान बड़े ही नायाब अंदाज में कर दिया है। एक समय तो ऐसा भी लग रहा था कि ‘Bigg Boss OTT 4’ इस साल नहीं आएगा। दरअसल कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थीं कि कलर्स और एंडेमोल के बीच कुछ चीजों को लेकर नोकझौंक चल रही है। कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस अब सोनी टीवी पर नजर आएगा। लेकिन कलर्स ने सोशल मीडिया पर किए गए नए पोस्ट ने इस सभी बातों को अफवाह साबित कर दिया है।

You may also like

Copyright ©️ | Atharvi Multimedia Productions Pvt. Ltd. All Rights Reserved