
Bigg Boss 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस बार पॉपुलर रियालिटी शो जुलाई में ही ऑनएयर होगा। इस सीजन के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक हसीनाओं को अप्रोच कर रहे हैं। यानी की सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार ग्लैमर की कोई कमी नहीं होगी। इसी के लिए अभी तक कई सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड (Bollywood) , टीवी (TV) और ओटीटी (OTT) की दुनिया से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस के नाम शुमार है। तो चलिए एक-एक करके सारे नाम जान लेते हैं।
Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff बनेंगी Bigg Boss 19 की मेहमान?
इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट नाम टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हो सकता है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो करने के बाद कृष्णा श्रॉफ इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के लिए भी राजी हो जाएं।
Sadhvi बनी Mamata Kulkarni
बॉलीवुड से संन्यास ले चुकीं ममता कुलकर्णी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मेकर्स उन्हें इस शो में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी ममता कुलकर्णी हमेशा कंट्रोवर्सी के इर्द-गिर्द रही हैं, ऐसे में वो इस शो के लिए एक बेहतरीन कैंडिडेट साबित होंगी। हालांकि, अब वो साध्वी बन चुकी हैं, तो वो इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं? ये कहना मुश्किल होगा।
‘Tarak Mehta…’ की बबीता जी बनेंगी Bigg Boss 19 की जान?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता को हर साल की तरह इस साल भी अप्रोच किया गया है। बताया जाता है कि मुनमुन दत्ता इस शो को पहली भी ठुकरा चुकी है, लेकिन फैंस उन्हें इन शों में लंबे समय से देखना चाहते है…. ऐसे में इस बार फैंस की मुनमुन को बिग बॉस में देखने की ख्वाहिश पूरी होगी या नहीं ये तो बाद में ही पता चलेगा।
To Read More About Bollywood Gossips. Click:- https://ionbharat.com/entertainment/
Apoorva Makhija को मिलेगी Bigg Boss 19 में एंट्री?
‘द ट्रेटर्स’ के बाद अब अपूर्वा मखीजा को ‘बिग बॉस 19’ में भी देखने का मौका मिल सकता है। हाल ही में हुई कंट्रोवर्सी के बाद अपूर्वा मखीजा का नाम BIGG BOSS की प्रायोरिटी लिस्ट में आ गई हैं। उनका कंटेंट बेहद पसंद किया जाता है। ऊपर से विवादित पर्सनालिटी होने के कारण उन्हें इस बड़े शो का ऑफर दिया गया है।
Arshifa Khan और Gautami Kapoor को भी मिला Bigg Boss 19 का ऑफर!
सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान को भी अप्रोच किया गया है। उन्हें भी पिछले कई साल से मेकर्स लगातार शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। इस बार उनके इस शो में शामिल होने के चांस काफी ज्यादा हैं। वो खुद भी फैंस को इस शो में आने की हिंट दे चुकी हैं।
गौतमी कपूर से भी ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स इस शो के लिए बात कर चुके हैं। उनके साथ-साथ उनके पति राम कपूर को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हाल ही में इन दोनों पति-पत्नी का पंगा एकता कपूर से हुआ था। एकता कपूर के राम कपूर पर कमेंट करने से गौतमी काफी भड़क गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ही एकता को जवाब दिया था।
Khushi Dubey
टीवी की यंग और कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार खुशी दुबे भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर आ सकती हैं। उन्हें मेकर्स ने शुरुआत में ही कांटेक्ट किया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस शो को लेकर क्या फैसला लिया है? उसका खुलासा नहीं हुआ है।
For More Update Watch ION Bharat:- https://www.youtube.com/@ionbharat
Daisy Shah इस बार बिग बॉस 19 में नजर आएंगी?
सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह एक बार फिर उनके साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। इस बार बड़े पर्दे पर ना सही छोटे पर ही सही। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद डेजी शाह को ‘बिग बॉस सीजन 19’ का भी ऑफर दिया गया है।
Chitranshi Dhyani
मशहूर सिंगर और कंटेंट क्रिएटर चित्रांशी ध्यानी को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिल चुका है। अब ये ऑफर उनके हाथ में है। वो इसे एक्सेप्ट करें या न करें इसका फैसला चित्रांशी खुद करेंगी। तो ये थे उन 9 फीमेल सेलेब्स के नाम, जिन्हें ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है। इन में कौन से सेलेब्स को आप‘बिग बॉस 19’ में देखना पंसद करेंगे नीचे COMMENT करके जरूर बताएं।