Home Entertainment Babita Ji In Bigg Boss 19: मुनमुन दत्ता को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, ‘तारक मेहता’ को कहेंगी अलविदा?

Babita Ji In Bigg Boss 19: मुनमुन दत्ता को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, ‘तारक मेहता’ को कहेंगी अलविदा?

जेठालाल की बबीता जी को बिग बॉस 19 के मेकर्स ने किया अप्रोच

By ION Bharat Desk
Bigg Boss 19

Entertainment Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss 19 को लेकर इन दिनों काफी बज़ बना हुआ है। बिग बॉस के 19वें सीजन में कौन कौन सेलीब्रिटी मेहमान बनकर आने वाला है इसके कयास आए दिन लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी (Babita Ji) का नाम भी जुड़ गया है।

बिग बॉस 19 से आउट इन्फ्लुएंसर्स?

मायानगरी में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है कि दबंग खान का ये शो इस बार जल्द ही शुरु हो सकता है। इसी बीच, शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों पर भी अटकलें लगना तेज हो गया है। बिग बॉस के सीजन 19 में मेकर्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नहीं बल्कि सिर्फ एक्टर्स को शामिल करना चाहते हैं। यही वजह है कि वो टीवी और फिल्मों के ऐसे एक्टर्स को अप्रोच कर रहे हैं, जो उन्हें अच्छा कंटेंट दे पाएं।

Bigg Boss 19 में नजर आएंगी ‘Babita Ji’?

सूत्रों की मानें तो हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस की टीम ने मुनमुन दत्ता(Munmun Dutta) को संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इन दिनों बातें चल रही हैं लेकिन अभी तक मुनमुन ने इस शो में शामिल होने के लिए हां नहीं कहा है।

https://www.instagram.com/reel/C7tuCmTMfrf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

पहले भी मिल चुका है बिग बॉस का ऑफर

पिछले 10 सालों से मुनमुन दत्ता को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन अकसर वो इस शो में शामिल होने से इंकार कर देती हैं। अब इस बार मुनमुन दत्ता शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि इसी बीच इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। मुनमुन दत्ता को लेकर हर तरफ काफी चर्चा हो रही है।

To Get Latest Updates On Bigg Boss 19, Click- https://ionbharat.com/entertainment/tv-actress-chahatt-khanna-on-bigg-boss/

Bigg Boss के लिए परफेक्ट हैं मुनमुन दत्ता की विवादित लाइफ!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाकर मुनमुन दत्ता ने घर घर में अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनका नाम कुछ विवादों से भी जुड़ा रहा है। मुनमुन का नाम उनके को स्टार राज अनादकट से भी जुड़ा। राज उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। दोनों के रिश्ते और गुपचुप सगाई की खबरें भी सुर्खियां बटौर चुकी हैं।

बिग बॉस 19 में कौन कौन सेलीब्रिटी नजर आ सकता है?

बिग बॉस 19 में फिलहाल जिन सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें डेजी शाह, बालिका वधू फेम शशांक व्यास, शरद मल्होत्रा, टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल राम और गौतमी कपूर, खुशी दुबे और मून बनर्जी का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक होस्ट सलमान खान जून महीने के आखिर तक बिग बॉस 19 का प्रोमो शूट कर सकते हैं। लेकिन शो टीवी पर कब दस्तक देगा इसके बारे में जैसे ही कोई खबर सामने आएगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।


You may also like

Copyright ©️ | Atharvi Multimedia Productions Pvt. Ltd. All Rights Reserved