Home Politics प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने बिहार में आयोजित 7वें खेलो India Youth Games का उद्घाटन किया
NItish Kumar

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने बिहार में आयोजित 7वें खेलो India Youth Games का उद्घाटन किया

by ION Bharat

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतिभागियों में खेल भावना और देशभक्ति दोनों को बढ़ावा देंगे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की लगन और कठिन परिश्रम को रेखांकित करते हुए राष्ट्र की खेल भावना में उनके योगदान को सराहा। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट कौशल और प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनका जुनून और निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रयास, देश को गर्व से भर देता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेज़बानी बिहार को मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने देशभर से आए सभी खिलाड़ियों का बिहार में हार्दिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 2025 के खेलों की मेज़बानी की ज़िम्मेदारी बिहार को मिली है, जो हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ये खेल पटना, गया, नालंदा (राजगीर), भागलपुर और बेगूसराय — इन पांच जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार लगातार खेल ढांचे का विकास कर रही है और अब केंद्र सरकार के सहयोग से यह कार्य और तेज़ी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम पाटलिपुत्र खेल परिसर में हो रहा है, जो हाल ही में निर्मित किया गया है। स्कूलों और अन्य स्थानों पर भी खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 367 खिलाड़ियों को नौकरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें – PoK दोबारा हासिल करने का प्लान तैयार! थर-थर कांपा पाकिस्तान !

इससे पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनकी प्रतिभा को उभारती हैं। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए बिहार के वैभव सूर्यवंशी की IPL में शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत के साथ-साथ लगातार प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव भी उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जितना अधिक खिलाड़ी खेलेंगे, उतना ही अधिक वे निखरेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खेलों की बारीकियां समझने और अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, श्रीमती रक्षा खडसे, श्री रामनाथ ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Copyright ©️ | Atharvi Multimedia Productions Pvt. Ltd. All Rights Reserved